Ad Code

Ticker

10/recent/ticker-posts

एक ऐसा मंत्र जिससे नाश होता है मृत्यु, भय, रोग तथा शोक

एक ऐसा मंत्र जिससे नाश होता है मृत्यु, भय, रोग तथा शोक.

महामृत्युंजय

इस मंत्र के जाप से भगवान शिव की कृपा मिलती है। शास्त्रों में इस मंत्र को कईं कष्टों का निवारक बताया गया है।
यह मंत्र ये है :

ॐ त्र्यम्‍बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिव बन्‍धनान्। मृत्‍योर्मुक्षीय मामृतात्।।

(भावार्थ : हम भगवान शिव की पूजा करते हैं, जिनके तीन नेत्र हैं, जो हर श्वास में जीवन शक्ति का संचार करते हैं और पूरे जगत का पालन-पोषण करते हैं।
उनसे हमारी प्रार्थना है कि वे हमें मृत्यु के बंधनों से मुक्त कर दें, ताकि मोक्ष की प्राप्ति हो जाए, उसी तरह से जैसे एक खरबूजा अपनी बेल में पक जाने के बाद उस बेल रूपी संसार के बंधन से मुक्त हो जाता है।)

Mahamrityunjay Mantra 108 times, ANURADHA PAUDWAL, HD Video, Meaning,Subtitles



Video Sources Youtube : https://www.youtube.com/watch?v=Vcode
DOWNLOAD THIS VIDEO IN MP3, M4A, WEBM, MP4, 3GP ETC Visit https://video.genyt.net/Vcode
Mahamrityunjay,Mantra,108,times,,ANURADHA,PAUDWAL,,HD,Video,,Meaning,SubtitlesVideo,Bhajan,Song,Mp3,3GP,Download,MP3, M4A, WEBM, MP4, 3GP
Reactions

Post a Comment

2 Comments

  1. मार्कण्डेय एक प्राचीन ऋषि हैं। मार्कण्डेय पुराण में विशेष रूप से मार्कण्डेय और जैमिनि नामक ऋषि के बीच एक संवाद शामिल है, और भागवत पुराण में कई अध्याय उनकी बातचीत और प्रार्थना के लिए समर्पित हैं। महाभारत में भी उनका उल्लेख है। मार्कण्डेय सभी मुख्यधारा की हिंदू परंपराओं के भीतर आदरणीय हैं।

    आज, मार्कण्डेय तीर्थ, जहां ऋषि मार्कण्डेय ने मार्कण्डेय पुराण लिखा था, उत्तरकाशी जिले, उत्तराखंड में यमुनोत्री तीर्थ के लिए एक पर्वतारोहण मार्ग पर स्थित है।

    ReplyDelete
  2. मार्कण्डेय पुराण प्राचीनतम पुराणों में से एक है। यह लोकप्रिय पुराण मार्कण्डेय ऋषि ने क्रौष्ठि को सुनाया था। इसमें ऋग्वेद की भांति अग्नि, इन्द्र, सूर्य आदि देवताओं पर विवेचन है और गृहस्थाश्रम, दिनचर्या, नित्यकर्म आदि की चर्चा है। भगवती की विस्तृत महिमा का परिचय देने वाले इस पुराण में दुर्गासप्तशती की कथा एवं माहात्म्य, हरिश्चन्द्र की कथा, मदालसा-चरित्र, अत्रि-अनसूया की कथा, दत्तात्रेय-चरित्र आदि अनेक सुन्दर कथाओं का विस्तृत वर्णन है।

    मार्कण्डेय पुराण में नौ हजार श्लोकों (९०००) का संग्रह है। १३७ अध्याय वाले इस पुराण में १ से ४२ वें अध्याय तक के वक्ता जैमिनि और श्रोता पक्षी हैं, ४३ वें से ९० अध्याय में वक्ता मार्कण्डेय और श्रोता क्रप्टुकि हैं तथा इसके बाद के अंश के वक्ता सुमेधा तथा श्रोता सुरथ-समाधि हैं। मार्कण्डेय पुराण आकार में छोटा है। इसमें एक सौ सैंतीस अध्यायों में ही लगभग नौ हजार श्लोक हैं। मार्कण्डेय ऋषि द्वारा इसके कथन से इसका नाम 'मार्कण्डेय पुराण' पड़ा।

    इस पुराण के अन्दर पक्षियों को प्रवचन का अधिकारी बनाकर उनके द्वारा सब धर्मों का निरूपण किया गया है। मार्कण्डेय पुराण में पहले मार्कण्डेयजी के समीप जैमिनि का प्रवचन है। फ़िर धर्म संज्ञम पक्षियों की कथा कही गयी है। फ़िर उनके पूर्व जन्म की कथा और देवराज इन्द्र के कारण उन्हें शापरूप विकार की प्राप्ति का कथन है, तदनन्तर बलभद्रजी की तीर्थ यात्रा, द्रौपदी के पांचों पुत्रों की कथा, राजा हरिश्चन्द्र की पुण्यमयी कथा, आडी और बक पक्षियों का युद्ध, पिता और पुत्र का आख्यान, दत्तात्रेयजी की कथा, महान आख्यान सहित हैहय चरित्र, अलर्क चरित्र, मदालसा की कथा, नौ प्रकार की सृष्टि का पुण्यमयी वर्णन, कल्पान्तकाल का निर्देश, यक्ष-सृष्टि निरूपण, रुद्र आदि की सृष्टि, द्वीपचर्या का वर्णन, मनुओं की अनेक पापनाशक कथाओं का कीर्तन और उन्हीं में दुर्गाजी की अत्यन्त पुण्यदायिनी कथा है जो आठवें मनवन्तर के प्रसंग में कही गयी है। तत्पश्चात तीन वेदों के तेज से प्रणव की उत्पत्ति सूर्य देव की जन्म की कथा, उनका महात्मय वैवस्त मनु के वंश का वर्णन, वत्सप्री का चरित्र, तदनन्तर महात्मा खनित्र की पुण्यमयी कथा, राजा अविक्षित का चरित्र किमिक्च्छिक व्रत का वर्णन, नरिष्यन्त चरित्र, इक्ष्वाकु चरित्र, नल चरित्र, श्री रामचन्द्र की उत्तम कथा, कुश के वंश का वर्णन, सोमवंश का वर्णन, पुरुरुवा की पुण्यमयी कथा, राजा नहुष का अद्भुत वृतांत, ययाति का पवित्र चरित्र, यदुवंश का वर्णन, श्रीकृष्ण की बाललीला, उनकी मथुरा द्वारका की लीलायें, सब अवतारों की कथा, सांख्यमत का वर्णन, प्रपञ्च के मिथ्यावाद का वर्णन, मार्कण्डेयजी का चरित्र तथा पुराण श्रवण आदि का फल यह सब विषय मार्कण्डेय पुराण में बताये गये है।

    ReplyDelete